Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान खान की छत्रछाया में इतने सालों तक रहने के बाद अब अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं यूलिया वंतूर!

नई दिल्ली

यूलिया वंतूर को बॉलीवुड में सलमान खान की वजह से खूब जाना जाता है। लंबे समय से इन दोनों की अफेयर की अकटलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा से लोगों को अफेयर की बातों को नकारा कर इस खास दोस्ती बताया है। इस खास दोस्ती की वजह से लोगों ने यूलिया की सफलता के पीछे हमेशा सलमान का हाथ बताया। यहां तक बाबत ये है कि लोगों ने सलमान को उनका ‘गॉड फादर’ करार दे चुके हैं। हालांकि इन सभी अटकलों पर सिंगर-मॉडल ने चुप्पी तोड़ दीह है और सुपरस्टार के साथ जुड़े होने के फायदे और नुकसान के बारे में खुलकर बातें की। एक नए इंटरव्यू में यूलिया ने कहा है कि अभी उनका लक्ष्य अपनी ‘खुद की एक पहचान’ स्थापित करना है।