Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटे मोहम्मद सिराज, यॉर्कर देख उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। सिराज ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। सिराज इस दौरान बाउंसर, यॉर्कर गेंद फेंकने की जमकर प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। सिराज ने इंस्टाग्राम पर चार वीडियो क्लिप शेयर की हैं। सिराज इस समय हैदराबाद में हैं और जल्द ही अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

6 फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 6, 9 और 11 फरवरी को तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं, इसके बाद 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है।