Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इरफान पठान ने ठोकी टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी, लेकिन हार के बाद अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए दिग्गज ऑलराउंडर

नई दिल्ली

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा की टीम वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ करीबी मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इंडिया महाराजा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया महाराजा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन ही बना सकी। फाइनल में अब शनिवार को वर्ल्ड जायंट्स का सामना एशिया लायंस से होगा। इस मैच में ऑलराउंडर इरफान पठान ने 18 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ डाली, जोकि इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है।