Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: कांग्रेस का मिशन 2023, भाजापा के दिग्गजों को घर में घेरने की रणनीति पर फोकस, बनाया ये प्लान

जयपुर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही 21 महीने हो लेकिन कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के दिग्गजों को घर में हराने की रणनीति का काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी की सोशस मीडिया टीम नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत 4 दर्जन से अधिक ऐसी सीटों पर काम कर रही है जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। साल 2018 के चुनावों में गुलाबचंद कटारिया, सतीश पूनिया और राजेंद्र सिंह राठौड़ की जीत का अंतर बहुत कम था। ऐसे कांग्रेस के रणनीतिकारों ने भाजपा के दिग्गज नेताओं को उनके घर मे घेरनी की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कोटा संभाग, उदयपुर संभाग औऱ बीकानेर संभाग के जिलों में आने वाली इन सीटों लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के ग्राउंड स्तर पर काम करने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसमें पार्टी के थिंक टैंक से जुड़े लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया के लोगों को भी लगाया जाएगा।