नई दिल्ली
रेजिडेंशियल या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के मूड में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। असल में पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ प्रॉपर्टी की नीलामी का ऐलान किया है। नीलामी की ये प्रक्रिया 31 जनवरी को होने वाली है।
कैसी है प्रॉपर्टी: रेजिडेंशियल या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी उन लोगों के हैं जिन्होंने बैंक से लोन लिया था और भुगतान नहीं कर सके। बैंक समय-समय पर ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी की नीलामी करता है। इसी के तहत एक बार फिर कुछ प्रॉपर्टी नीलाम किए जाएंगे। बैंक इस प्रॉपर्टी को नीलाम कर अपने बकाये की वसूली करता है।