जयपुर
सीएम गहलोत ने कहा कि नकल और पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों को बिल लेकर आएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में बिल लाया जाएगा। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम गहलोत ने कहा कि देशभर में भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक, नकल एवं ठगी की खबरें आती रहती है। कई बार तो इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिल पाती है। जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं हो पाती है। लेकिन रीट परीक्षा में जब से सूचना मिली तब से एसओजी ने पूरी गंभीरता से मामले की जांच की है। राज्य सरकार ने एसओजी को जांच के लिए फ्री हैंड दे रखा है। रीट पेपर लीक में जिन लोगों की संलिप्तता पाई गई है। उन्हे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। सीएम ने कहा कि पूछताछ में आई सामने आई जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा का आयोजन करने वाले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमेर को बर्खास्त और सचिव को निलंबित कर दिया गया है।