Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीट पेपर लीक मामला: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली बर्खास्त, जानिए वजह

जयपुर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन डीपी जारौली पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। रीट भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसओजी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। एसओजी ने शुक्रवार को जारौली से पेपर लीक मामले में पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत ने जारौली को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। शुक्रवार देर रात सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जारौली को बर्खास्त कर दिया। हाई पावर कमेटी ने पेपर लीक मामले में लिप्त पाए गए कर्मचारियों को भी सस्पेंड करने का निर्णय लिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ग्रुप 6 ने जारौली के बर्खास्तगी के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। गहलोत सरकार ने जारौली को कर्तव्यों की पालना करने में असफल रहने पर बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है।