Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

REET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार निलंबित

जयपुर

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार सेंगवा को शनिवार को निलंबित कर दिया। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को यह आदेश जारी किया। 

आदेश में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी सेंगवा के निलंबन का कोई कारण नहीं दिया गया है लेकिन जानकारों का कहना है कि उनका निलंबन रीट पेपर लीक मामले में चल रही जांच के चलते किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) परीक्षा का आयोजन बोर्ड के अधीन ही किया गया था। लेकिन इसके पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है।