Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहीन अफरीदी ने अपनी ‘ड्रीम हैट्रिक’ का खोला राज, इन 3 भारतीय बल्लेबाजों को करना चाहते हैं आउट

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने उन तीन बल्लेबाजों के बारे में खुलकर बात की जो उनकी ड्रीम हैट्रिक में शामिल होने चाहिए। शाहीन अफरीदी ने इस बारे में भारतीय तिकड़ी का नाम लिया, जिसे उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लीग मैच में परेशान किया था। बाएं हाथ के सीमर ने कहा कि केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय बल्लेबाजी तिकड़ी उनके सपनों की हैट्रिक होगी।