Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्वार्टर फाइनल से पहले भारत को लगा झटका; चोटिल वासु वत्स टूर्नामेंट से बाहर, आराध्य टीम में शामिल

नई दिल्ली

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में शनिवार 29 जनवरी की शाम को भारत और मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होनी है। इस मुकाबले से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है। चोटिल वासु वत्स (Vasu Vats) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आराध्य यादव (Aaradhya Yadav) को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारत को आज शाम को एंटीगुआ और बारबुडा के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ना है।