Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या आजकल आपका बच्चा खाने-पीने में आनाकानी करता है? नई रिसर्च के अनुसार इसमें कोरोना का हाथ है

वैसे तो स्वाद और गंध न आना एडल्ट्स में कोरोना के सामान्य लक्षण हैं, लेकिन अगर आपका बच्चा खाने में आनाकानी कर रहा है, तो उसे भी ये लक्षण होने की संभावना है। हाल ही में ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जो बच्चे कोरोना संक्रमण होने के बाद से खाने-पीने को लेकर चिड़चिड़ कर रहे हैं, उन्हें पोस्ट-कोविड लक्षण हो सकते हैं।

बच्चों को खाने से आती है सड़े हुए अंडे की गंध

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया और फिफ्थ सेंस नाम की एक चैरिटी आर्गनाइजेशन ने यह रिसर्च की है। इसमें वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के कारण होने वाले पारोस्मिया डिसऑर्डर पर चर्चा की है। पारोस्मिया एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लोगों को खाने की चीजों से बदबू और गंदा स्वाद आता है। ये बदबू सड़े हुए अंडे, मांस और कैमिकल जैसी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, कोरोना के दौरान और उससे रिकवर होने के बाद भी कई लोगों में ये डिसऑर्डर बना रहता है।

रिसर्च में पाया गया है कि कई मामलों में बच्चों को भी कोरोना के बाद पारोस्मिया डिसऑर्डर हो सकता है। यही कारण है कि बच्चे कोविड रिकवरी के बाद खाने-पीने में आनाकानी करते हैं।