Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनावी दंगल में दिग्गजों का दांव, यूपी में नड्डा-राजनाथ सिंह ने संभाला मोर्चा; गोवा पहुंचे अमित शाह

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 61 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम ऐलान हुआ है। वहीं, मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने रविवार को राज्य की सभी 60 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को यानी गोवा का एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभागारों के भीतर जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार, 30 जनवरी को कासगंज में पार्टी के ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इन दोनों नेताओं के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को गोवा पहुंचे। इसके अलावा विभिनन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का आज चुनावी कार्यक्रम है।