Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेगासस को लेकर केंद्र पर चौतरफा वार, गहलोत के साथ-साथ मायावती ने भी मांगा जवाब

नई दिल्ली

पेगासस जासूसी कांड का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि पेगासस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए और बताना चाहिए कि जो भ्रम पैदा हो रहा है, वह गलत है। जबकि मायावती ने कहा कि इस मामले में केंद्र की चुप्पी और भी नए सवाल खड़े करती है।