Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुर्सी पर घंटों बैठे-बैठे काम करने वाले लोगों के लिए पांच स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

नई दिल्ली

ऑमिक्रॉन के खतरे के बीच ज्यादातर ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में घर पर ऑफिस जैसा सिटिंग अरेंजमेंट और कम्फर्ट मिलना मुश्किल हो जाता है। वर्क फ्रॉम होम में वर्किंग ऑवर कुछ ज्यादा लम्बे हो जाते हैं, जिसका सीधा-सा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिल पाता, तो आप चेयर पर बैठे-बैठे या फिर कुछ देर खड़े होकर ही स्ट्रेचिंग का टाइम निकाल सकते हैं। घर में काम करने के दौरान ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी आपको कुछ देर स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए।