लखनऊ
महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। सोमवार को उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर यूपी की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई ‘डायन’ अब ‘घर जमाई’ बन गई है। सुरजेवाला एक किताब से विमोचन पर पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने महंगाई से मुक्ति के लिए भाजपा की सरकार से मुक्ति पाने का अनुरोध किया।