Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई में कल से खुलेंगे कॉलेज, वैक्सीनेटेड स्टूडेंट्स की तैयार की जा रही लिस्ट

मुंबई

मुंबई के कॉलेज करीब तीन हफ्ते तक बंद रहने के बाद 1 फरवरी (मंगलवार) को फिर से फिजिकल क्लास के लिए खुलेंगे। ज्यादातर कॉलेजों ने उन छात्रों की संख्या के बारे में डेटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है जिन्हें वैक्सीन लग गई है। इनमें वो स्टूडेंट भी हैं जो लेक्चर के लिए क्लास आना चाहते हैं। हालांकि इस दौरान हाइब्रिड लेक्चर भी जारी रहेगा।