Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तमिलनाडु धर्मांतरण मामला: हाई कोर्ट का आदेश- छात्रा की मौत की जांच CBI करेगी, BJP ने उठाई थी मांग

नई दिल्ली

तमिलनाडु की मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने तंजावुर में 12वीं की छात्रा की मौत के मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने 28 जनवरी को कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के बाद आत्महत्या करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।