Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनाव प्रचार के नियमों में आयोग ने दी ढील, एक हजार लोगों की सभा को मंजूरी; 20 लोग घर-घर जाकर करेंगे प्रचार

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के चुनाव में बड़ी फिजिकल रैलियों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी, लेकिन पाबंदियों में कई ढील चुनाव आयोग की ओर से दी गई हैं। आयोग ने कहा है कि खुले स्थान पर आयोजित सभा में 1,000 लोग शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इनडोर मीटिंग में 500 लोग शामिल हो सकते हैं। डोर-टू-डोर कैंपेन में भी ढील दी गई है। अब 20 लोग घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे।