नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कल 1 फरवरी, 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करने जा रही हैं। यह लगातार चौथा मौका होगा जब सीतारमण बजट पेश करेंगी। आज हम आपको बजट से संबंधित कुछ अहम बातें बता रहे हैं, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए-
1. भारत का पहला बजट
भारत में बजट पहली बार 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था। उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनेता जेम्स विल्सन ने इसे ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था। स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था।
2. सबसे लंबा बजट भाषण
सीतारमण ने 1 फरवरी, 2020 को केंद्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए 2 घंटे 42 मिनट तक सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने जुलाई 2019 में बनाए गए अपने ही 2 घंटे 17 मिनट लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस भाषण के दौरान, उन्होंने जुलाई 2019 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया – अपना पहला बजट – जब उन्होंने 2 घंटे 17 मिनट तक बात की थी।