Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इन 5 गेंदबाजों पर होगी पैसों की बारिश, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी 

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। भारत और दुनिया भर के कई खिलाड़ियों ने अपना नाम इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर कराया है। 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस आयोजन का हिस्सा बनने में अपनी रुचि व्यक्त की है। आईपीएल 2022 के संस्करण में दो नई फ्रेंचाइजी- लखनऊ और अहमदाबाद भी शामिल हैं और इस तरह ये टूर्नामेंट अब 10 टीमों वाला होगा। टूर्नामेंट के ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन पांच गेंदबाजों को लेकर भविष्यवाणी की है, जो टूर्नामेंट में काफी महंगे बिकने वाले हैं।