नई दिल्ली
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने प्रोफेशनल काम से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। पिछले दो साल से उनकी शादी ,तलाक या फिर प्रेग्नेंसी से लेकर हर चीज पर खूब बवाल मचा। बीते साल जब उन्होने अपने बेटे ईशान को जन्म दिया तो लोगों ने उन्हों खूब ट्रोल किया, क्योंकि एक्ट्रेस के एक्स पति ने ये दावा किया था कि ईशान उनका बेटा नहीं है। इसके साथ ही नुसरत का नाम अभिनेता यश दासगुप्ता जोड़ा गया और तब से वह लगातार अफेयर और दोबारा शादी करने की अटकलों को लेकर खबरों में रहीं। हालांकि अब दासगु्प्ता के संग अपनी शादी की अटकलों पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है और इशारों-इशारों में ये कबूल किया है कि उन्होंने दास गुप्ता से शादी कर चुकी है। वे 2020 से साथ हैं और उनका एक बच्चा भी है।