Friday, July 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 17 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। इस श्रृंखला के लिए अपने कप्तान और बल्लेबाज केन विलियमसन उपलब्ध नहीं होंगे। विलियमसन वर्तमान में कोहनी की चोट के कारण क्रिकेट एक्शन से दूर हैं और वे रिहैबिलेशन के दौर से गुजर रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वापसी नहीं कर पाएंगे।