Saturday, July 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग

  • जिला कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
    श्रीगंगानगर।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पेपर-लीक के विरूद्ध कानून बनाने तथा सभी भर्तियों की सीबीआई जाँच की माँग की है। जिला संयोजक राहुल भादू के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओंं द्वारा आज जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात उक्त माँग को लेकर अति. जिला कलक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख नीरज बेनीवाल, नगर मंत्री हरमीत, राहुल सहारण, पवन बोला, विजय गोदारा, रमन गोदारा, सुमित खीचड़, इकाई अध्यक्ष मोहित गोदारा, दिनेश सिहाग, वीरेंद्र धामू सहित भारी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    जिला संयोजक राहुल भादू ने विगत वर्षों में हुई प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार पेपर-लीक घोटालेबाजी सामने आयी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत है।