Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संकेत भोसले ने शेयर किया पति-पत्नी का ‘चुम्मा कॉम्पिटीशन’, लोग बोले- ये भारत का वीडियो है?

मुंबई

सुगंधा मिश्रा के पति और कॉमेडियन संकेत भोसले अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बुधवार को उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखकर उनके फैन्स और इंडस्ट्री के दोस्त हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। इस वीडियो क्लिप में कुछ पुरुष कुर्सियों पर बैठे दिख रहे हैं। महिलाएं दौड़कर उन्हें किस करके भाग रही हैं। लोगों के कपड़ों से क्लिप भारत की ही लग रही है। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। किसी ने इसको ‘चुम्मालिंपिक्स’ का नाम दिया है तो किसी ने ‘चुंबन स्पर्धा’। लोगों ने ये भी पूछा कि वह ऐसे वीडियोज लाते कहां से हैं।

वीडियो पर लोगों ने लिए मजे



कॉमेडियन संकेत भोसले का सेंस ऑफ ह्मयूमर गजब है। वह अपने वीडियोज के जरिये लोगों को एंटरटेन भी करते रहते हैं। उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में पत्नियां अपने पतियों को दौड़-दौड़कर किस कर रही हैं। यह कोई कॉम्पिटीशन या प्रथा ही लग रही है पर वीडियो कहां का है, यह नहीं पता। वीडियो में लिखा है, ये कौन सा कॉम्पिटीशन है।


लोगों ने किए मजेदार कॉमेंट्स


इस वीडियो पर एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, मुझे लगता है कि लोग काफी बोर हो रहे हैं। एक और ने लिखा है, अपनी ही बीवी को किस करना कॉम्पिटीशन नहीं बल्कि हिम्मत का काम है। एक फॉलोअर ने लिखा है, चुम्मालिंपिक्स। वहीं एक और ने इसे चुंबन स्पर्धा का नाम दिया है। पोस्ट पर लोगों के मजेदार कॉमेंट्स हैं।