Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वदीहा रहमान से फ्लर्ट किया करते थे देव आनंद, एक्ट्रेस ने यूं खोला था राज

नई दिल्ली

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्मदिन है। वहीदा रहमान को चाहने वाले उनके निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के जुड़े कई किस्से सुन चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही में वहीदा रहमान ने अपनी जिंदगी से जुड़ा वो किस्सा दुनिया को बताया था जिसके बारे में कोई भी नहीं जानता था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को दिए गए एक इंटरव्यू में वहीदा रहमान ने देव आनंद को डीसेंट फ्लर्ट बताकर एक मजेदार किस्सा सुनाया था।


वहीदा को पसंद करते थे देव आनंद

यूट्यूब चैनल Tweak India को दिए गए इस इंटरव्यू में वहीदा रहमान पुराने दिनों को याद करते हुए थोड़ा शरमा जाती हैं। ट्विकंल खन्ना उनसे पूछती हैं कि देव आनंद साबह उनसे कैसे फ्लर्ट किया करते थे? क्या वो कहते थे कि आप बेहद ही खूबसूरत हैं? इस पर वहीदा रहमान कहती हैं, ‘उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। दरअसल जब हम फिल्म गाइड को लेकर बात कर रहे थे चेतन आनंद के साथ-साथ एक निर्देशक ने मुझे फिल्म में लेने से मना कर दिया था। उन लोगों का कहना था कि मेरा चेहरा और मेरी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। ये सुनते ही देव आनंद ने कह दिया था कि मुझे फर्क नहीं पड़ता है और मेरी रोजी वहीदा ही बनेगी।’