Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जितनी अम्बानी की प्रॉपर्टी उससे ज्यादा तो इस कंपनी ने एक ही दिन में गंवा दिया, नुकसान रतन टाटा की TCS के वैल्यूएशन से भी ज्यादा

नई दिल्ली

फेसबुक (Facebook) की ओनर मेटा को गुरुवार की ट्रेडिंग में जबरदस्त नुकसान हुआ है। एक दिन में मेटा (Meta Platforms Inc.) के स्टॉक में आयी गिरावट को स्टॉक मार्केट इतिहास में सबसे खराब क्रैश के रूप में मान सकते हैं। ख़राब रिजल्ट के कारण फेसबुक की ओनर कंपनी के शेयर यूएस ट्रेडिंग में 24% क्रैश कर गए, इससे वैल्यूएशन में 200 बिलियन डॉलर से अधिक (करीब 15 लाख करोड़) से अधिक का नुकसान हुआ। मुकेश अम्बानी के रिलायंस का वैल्यूएशन 220 बिलियन डॉलर के आसपास है तो टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी (TCS) का वैल्यूएशन करीब 170 बिलियन डॉलर है। 

किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए सबसे बड़ी गिरावट 
मौजूदा स्तरों पर, बाजार मूल्य में यह गिरावट किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए सबसे बड़ी गिरावट है। लेकिन हालिया अस्थिरता को देखते हुए इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि नुकसान जारी रहेगा, क्योंकि बाजार में अस्थिरता के कारण टेक शेयरों पर काफी बुरा असर पड़ा है। हाल के हफ्तों में बाजार में बेतहाशा उछाल आया है, ट्रेड के अंतिम घंटों के दौरान कभी-कभी गिरावट पर खरीद-फरोख्त करने वाले ट्रेडर्स के कारण बाजार में बहुत ही ज्यादा हलचल हो जाती है।

प्रतिद्वंद्वियों दे रहे हैं कड़ी प्रतिस्पर्धा 
विश्लेषकों ने अपने आंकलन में कहा है कि मेटा को टिकटोक जैसे प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और रेवन्यू भी अपेक्षा से बहुत कम है। बाजार के एक्सपर्ट इस कारण फेसबुक की ओनर कंपनी को लेकर सतर्क हैं। ब्रोकरेज मोफेट नाथनसन के एक एनालिस्ट माइकल नाथनसन ने तो “फेसबुक: द बिगिनिंग ऑफ द एंड?” टाइटल से एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, “ये कटौती बहुत गहरी है रिजल्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया लेकिन यह एक बेहद नकारात्मक खबर है।”