Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत का बजट पूर्व मंथन, CM बोले- विधानसभा सत्र में तैयारी के साथ आए अफसर

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट पूर्व सभी विभागों के अफसरों के साथ मंथन किया। सीएम ने विभिन्न विभागों से लगने वाले प्रश्नों के समुचित जवाब देने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत मुख्यमंत्री कार्यालय से वीसी के जरिए कनेक्ट हुए। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने विधानसभा सत्र से पहले सचिवालय में एसीएस, प्रमुख शासन सचिव, विशिष्ट सचिव और शासन सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा सत्र में विभिन्न विभागों से लगने वाले प्रश्नों के समुचित जवाब देने, साथ ही पेश होने वाले स्टेट बजट को लेकर चर्चा की गई। सीएम गहलोत ने बैठक में अफसरों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत ने सभी विभागों के आला अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ विधानसभा सत्र में नहीं आए।