Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: BJP अध्यक्ष पूनिया के शाम का भोजन नहीं करने के बयान पर कांग्रेस का तंज, PCC चीफ बोले- उम्र भर भूखा रहना पड़ेगा

जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं बनने तक रात्रिकालीन भोजन नहीं करने के मामले पर राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सतीश पूनिया के गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ने के बयान पर तंज कसा है। पीसीसी कार्यालय में डोटासरा ने प्रेस वार्ता में कहा कि गोडसे समर्थक फौज के कारण सतीश पूनिया को उम्रभर भूखा रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय  है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार को कहा था कि राजस्थान में जब तक भाजपा सत्ता में नहीं आ जाती, तब तक न पगड़ी पहनेंगे और न ही डिनर करेंगे। पीसीसी चीफ डोटासरा ने पूनिया के बयान के बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला है।