नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का मानना है कि जिस तरह से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खेल खेला, उससे सीखने के लिए बहुत कुछ है। ट्विटर पर एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान एक यूजर ने लाबुशेन से तेंदुलकर के बारे में उनकी राय पूछी। लाबुशेन ने जवाब दिया कि वह आज भी तेंदुलकर की बल्लेबाजी के पुराने फुटेज देखते हैं।
भले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आठ साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग का कोई अंत नहीं है। प्रशंसकों के अलावा, पेशेवर क्रिकेटर भी उनसे सीखने की इच्छा रखते हैं। सचिन तेंदुलकर पर उनकी राय पूछे जाने पर मार्नस लाबुशेन ने ट्वीट किया, ”अभी भी सचिन तेंदुलकर के बल्लेबाजी की पुरानी फुटेज देखना पसंद है। अविश्वसनीय तकनीक, बहुत कुछ सीखने के लिए कि उन्होंने कैसे खेल खेला।”