Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

समिति के समक्ष आ रही चुनौतियों से कराया अवगत

  • बाल कल्याण समिति अध्यक्ष की मुख्यमंत्री और बाल आयोग अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) हनुमानगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने शिष्टाचार भेंट कर बाल मित्र राजस्थान को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही हनुमानगढ़ जिले की बाल व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान जैसलमेर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आमीन खान, नागौर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी व टोंक बाल कल्याण समिति अध्यक्ष हेमराज चौधरी भी गोयल के साथ थे। प्रदेश सरकार की ओर से बाल मित्र राजस्थान के निर्माण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीएमआर में की गई शिष्टाचार भेंट के दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्षों ने बाल मित्र राजस्थान के निर्माण की दिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों व सरकारी व्यवस्था को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया।