Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मारपीट का आरोप, पति-बेटा, पुत्रवधू व सास नामजद

  • जिला अस्पताल में भर्ती महिला के पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा उत्तराधा में पति, बेटे, सास व पुत्रवधू की ओर से मिलकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिला का टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को संगरिया पुलिस थाना के एएसआई मांगेराम मोठसरा ने अस्पताल में भर्ती महिला के पर्चा बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अस्पताल में भर्ती कुलविन्द्र कौर उर्फ मूर्तिदेवी (47) पत्नी सुरेन्द्रसिंह कुम्हार निवासी किशनपुरा उत्तराधा पीएस संगरिया ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि उसके तीन बेटे हैं। इनमें गुरसेवक सिंह शादीशुदा है।