Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव

  • ग्रामीणों ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने व ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की मांग
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    गांव जोरावरपुरा के राउमावि की कक्षा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर धनबल व राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व घोषणानुसार भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनर तले जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।