Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। निकटवर्ती गांव मक्कासर निवासी विशाल ने अपने दादा सेठ गोविन्द राम की आठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव के युवाओं के साथ टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। विशाल की ओर से अपने दादा की स्मृति में तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशाल ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज में मदद करने के लिए वे अपने दादा की स्मृति में पिछले कुछ समय से रक्तदान करते आ रहे हैं। तीसरी बार अपने दोस्तों के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया है। भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा। ब्लड बैंक प्रभारी मेडिकल आॅफिसर डॉ. राजविन्द्र कौर ने विशाल की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने की बात कही।