Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

  • भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक व अन्य अनियमितिताओं की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सरोज लावा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 26 सितंबर 2021 को दो पारियों में आयोजित की गई थी। परन्तु आश्चर्यजनक रूप से परीक्षा प्रश्न पत्र की प्रति कई अभ्यार्थियों के पास पहले ही पहुंच गई। इस परीक्षा में राज्य सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों की ओर से मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया और पेपरों को पांच-पांच करोड़ रुपए में बेचा गया। राजस्थान सरकार की ओर से करीब 26 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।