Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहरुख खान की फिल्म में विकी कौशल की हुई एंट्री! राजकुमार हिरानी ने इस वजह से एक्टर को किया अप्रोज

नई दिल्ली

एक्टर विकी कौशल शाहरुख खान  और राजकुमार हिरानी के कोलैबोरेशन में बनने वाली फिल्म के  साथ जुड़ गए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्टर आने वाली अनटाइटल फिल्म में बेहद अहम किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग आगे महीने मार्च से शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि इस बारें में एक्टर या डायरेक्टर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि विकी इसके पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में काम कर चुके हैं। 

लंबे समय बाद वापसी कर हैं 

गौरतलब है कि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। एक तरफ जहां शाहरुख को दर्शकों ने आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो’ (Zero) में देखा गया तो वहीं बात राजकुमार हीरानी की लास्ट फिल्म की करें तो बता दे कि उनकी आखिरी फिल्म ‘संजू’ (Sanju) थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म संजय दत्त की बायोग्राफिकल फिल्म थी। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त की भूमिका निभाते नजर आए थे और विकी ने इसमें एक्टर की दोस्त का रोल प्ले किया था। 

मार्च से शुरू होगी शूटिंग

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे अंतराल के बाद एक साथ पर्दे पर लौटने वाले हैं। हालांकि अब दोनों कोलैबोरेशन में जिस फिल्म को लेकर बातें की जा रही हैं, उसके नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई हैं, लेकिन ये कहा जा रहा है फिल्म के लेकर मेकर्स कास्टिंग प्रोसेस को तेज कर दिया है। अगर सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हुआ तो मार्च तक फिल्म फ्लोर कर दी जाएगी।