नई दिल्ली
सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,444.59 अंक या 2.52 प्रतिशत के लाभ में रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 46,016.2 करोड़ रुपये के उछाल से 14,11,058.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 33,861.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,44,922.53 करोड़ रुपये रहा।