Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

29 रुपये से 7,148 पर पहुंच गया यह स्टॉक, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 2.45 करोड़, क्या आपके पास है?

नई दिल्ली

अगर आप में धैर्य है और आप इंतजार कर सकते हैं तो शेयर बाजार से आप मालामाल हो सकते हैं। दरअसल, शेयर बाजार में निवेश करते समय, ‘बॉय, होल्ड और फॉरगेट’ स्ट्रेटेजी बेहद काम आती है, क्योंकि पैसा शेयरों की खरीद और बिक्री में नहीं बल्कि ‘होल्ड’ में है। इसलिए, किसी स्टॉक को लंबे समय तक रखने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि लंबी अवधि के लिए शेयरों में निवेश से उसके निवेशकों को भारी रिटर्न (stock return) मिल सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को करोड़ों का फायदा कराया है।