मुंबई
लता मंगेशकर ((Lata Mangeshkar) इस दुनिया में नहीं हैं। कहने की जरूरत नहीं कि उनकी आवाज ही पहचान है, वह रहें न रहें लेकिन हर किसी के जहन में हमेशा खूबसूरत फूल की तरह महकेंगी। लता मंगेशकर ने 36 से ज्यादा भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके हिंदी गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं भोजपुरी गानों में भी लता ने अपनी आवाज से चार-चांद लगाए हैं। वो चाहे गंगा मइया के लिए गाया गाना, लाल लाह ओटवा से जैसा रोमांटिक सॉन्ग या नरगिस पर फिल्माई गई लोरी…इन सारे भोजपुरी गानों में स्वरकोकिला लता मंगेशकर की प्यारी आवाज है।
यूट्यूब पर सर्च किए जा रहे गाने
लता मंगेशकर के निधन के बाद पूरे भारत में शोक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स तक हर किसी ने शोक जताया है। जिस-जिसने उनके निधन की खबर सुनी हर किसी के कानों में उनकी सुरीली आवाज और गाने गूंज रहे हैं। लता मंगेशकर अब लोगों के होठों पर अपने गानों के जरिये अमर रहेंगी। हिंदी के साथ उन्होंने कुछ पुराने भोजपुरी गाने भी गाए हैं। ये गाने अब यूट्यूब पर सर्च किए जा रहे हैं।