उदयपुर
छह महीनों तक लगातार संघर्ष के बाद हितेंद्र गारासिया का शव रविवार को मॉस्को से भारत पहुंच गया। परिवार द्वारा शव की शिनाख्त के बाद औपरिकताएं पूरी की गई। कल उदयपुर के खेरवाड़ा स्थित पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुबह 10 बजे आया शव
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सुबह 10 बजे हितेन्द्र का शव फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद करीब 4 घंटों तक कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुछ ही देर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके लिए गरासिया का परिवार समेत विदेश मंत्रालय और राजस्थान के सरकार के अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
परिजनों ने की शिनाख्त
उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हितेन्द्र गरासिया की पार्थिव देह को लेने के लिए पत्नी आशा, पुत्र पीयूष, चाचा नटवरलाल और कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा पहुंचे। बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। इसके बाद सोमवार को पैतृक गाँव खेरवाड़ा के गोड़वा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह है मामला
दरअसल 17 जुलाई 2020 को मॉस्को में हितेन्द्र गरासिया रूस में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद रूसी सरकार ने शव को भारत भेजने के बजाय वहीं दफना दिया था। इसके बाद से परिवार शव को वापस भारत लाकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की मांग कर रहा था। इस मामले में गरासिया का परिवार और कांग्रेस नेता धर्मेश शर्मा ने विदेश मंत्रालय सहित कई जगह न्याय की गुहार लगाई थी। बीतें दिनों परिवार प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी।