Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने समझाया कैसे विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने समझाया है कि कैसे विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद ओझा ने एक्सप्लेन किया कि कौन सी एक बात है, जो रोहित को बेहतर कप्तान की कैटेगरी में लाकर रखती है। ओझा ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि विराट में कोई कमी है, लेकिन उनकी एनर्जी कई बार किसी खिलाड़ी को खुद को एक्सप्रेस करने का मौका नहीं दे पाती है।

विराट कोहली अब किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं और वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच के बाद क्रिकबज पर अजय जडेजा और ओझा ने दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी पर चर्चा की। ओझा ने इस दौरान कहा, ‘मैं सिर्फ एक अंतर बताऊंगा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कमी है विराट कोहली में, विराट इतने एनर्जेटिक हैं, इतने एक्सप्रेसिव हैं, तो कभी-कभी ना जो प्लेयर उस नेचर का नहीं होता है, तो वह खुद को एक्सप्रेस नहीं कर पाता है और उसे पता नहीं होता है कि इतने इंटन्सिटी में अपने कप्तान को कैसे खुद को एक्सप्रेस करे।’