Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनू सूद ने की MTV Roadies के नए सीजन को होस्ट करने की तैयारी, पंजाब से शेयर किया वीडियो

मुंबई

एक्टर और वीजे रणविजय सिंह ने एमटीवी रोडीज को अलविदा कह दिया है। वह 18 साल तक शो का हिस्सा रहे। रणविजय सिंह को रोडीज की वजह से ही जाना जाता है। दोनों एक दूसरे के पर्याय बन चुके थे। एक लंबा सफर तय करने के बाद अब उन्होंने शो से खुद को अलग कर लिया है। रोडीज से रणविजय के जाने के बाद अब सोनू सूद का नाम इससे जुड़ गया है। वह इस शो को होस्ट करेंगे। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की। एक अभिनेता होने के साथ सोनू सूद की पहचान उन्हें इस नेक काम की वजह से जाना जाने लगा है। ऐसे में उनके शो को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।