मुंबई
कंगना रनौत के दिल में जो होता है उसे बोलने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनके बयान अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी की वजह भी बन जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाफ कई बार बोल चुकी हैं। अपने इंटरव्यूज में भी मजेदार खुलासे करती रहती हैं। कंगना को किसी की आदत पसंद नहीं आती तो खुलेआम बोल देती हैं। एक पुराने इंटरव्यू में वह शाहिद कपूर के बारे में भी कुछ ऐसा बोल चुकी हैं जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। कंगना शाहिद के साथ फिल्म रंगून में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि शाहिद के साथ कॉटेज शेयर करने का उनका अनुभव खराब रहा था।