सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट ने राजकीय चिकित्सालय स्थित मां अन्नपूर्णा रसोईघर में ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ प्रोजेक्ट के तहत मरीजों व उनके परिजनों को 500 थाली नि:शुल्क भोजन करवाया। ट्रस्ट संरक्षक सुरेश खेमका व सतीश अग्रवाल, अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, महासचिव रविन्द्रदत्त लीला सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों तथा रसोईघर के मैनेजर सुभाष अरोड़ा, रामावतार पारीक, सुनील लिम्बा सहित स्टाफ का सहयोग रहा।
अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि हम सभी संसार के ऋणी हैं। यह सौभाग्य है कि हमें संसार के लिए कुछ करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जो भगवान के सेवकों की सेवा करते हैं, वे भगवान के बड़े सेवक हैं। महासचिव ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा रसोईघर प्रबंधकों व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। संरक्षक सुरेश खेमका ने कहा कि मां अन्नपूर्णा रसोई घर लोगों तथा जन-जन को सेवा कार्यों की प्रेरणा दे रही है। संरक्षक सतीश अग्रवाल, बाबूलाल गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये। मैनेजर सुभाष अरोड़ा तथा मरीजों तथा उनके परिजनों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।