नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में एक के बाद एक नेहरू का जिक्र कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के सवाल पर कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कोरिया का उदाहरण दिया करते थे। बढ़ती महंगाई पर आलोचना से निपटने के लिए पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “देश के पहले पीएम ने कहा था कि कोरिया में अगर कुछ होता है, तो इसका असर यहां की कीमतों पर पड़ता है। कल्पना कीजिए कि तब कितनी गंभीर समस्या थी। लेकिन हम इस तरह हार नहीं मानते।”