Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप-3 में विराट कोहली के करीब पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, बाबर आजम नंबर वन पर कायम

नई दिल्ली

आईसीसी की ताजा मेंस वनडे रैंकिंग (ICC Men’s ODI Player Rankings) में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली के करीब पहुंच गए हैं। ODI रैंकिंग में विराट दूसरे और रोहित तीसरे नंबर पर कायम हैं। लेकिन रेटिंग प्वाइंट के मामले में रोहित पूर्व कप्तान विराट के करीब पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हाफ सेंचुरी लगाने वाले रोहित के अब 807 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं जबकि विराट के 828 है। विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के पास विराट को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है।