Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भुलाया जा रहा हिन्दू धर्म, पीएम मोदी वोटिंग से पहले बन जाते हैं संत… ममता बनर्जी का हमला

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ देश में हिंदू धर्म धीरे-धीरे भुलाया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ प्रधानमंत्री चुनावों के दौरान वोट बटोरने के लिए खुद को ‘संत’ बता रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार तथ्यों और यहां तक ​​कि इतिहास को बदल रही है और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को अधिकारों देने से इनकार कर रही है।