जयपुर
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। भाजप विधायक रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। सदन की हंगामेदार शुरुआत रही। प्रश्नकाल में हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि रीट की सीबीआई जांच कराने वालों की मांग पर कहना चाहता हूं कि 2016 और 2018 में पेपर लीक हुए थे। उस वक्त तो एसओजी से जांच भी नहीं करवाई गई थी। रीट पेपर दो बार लीक हुआ था। अब ये लोग सीबीआई की जांच की मांग कर रही है। इन्हें शर्म आनी चाहिए। धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार सख्त कानून लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेपर लीक और नकल गिरोह पर लगाम कसने के लिए कड़े प्रावधानों वाला बिल सदन में लाया जाएगा।