Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेटों को लगानी होगी आॅनलाइन हाजिरी

सीमा सन्देश संवाददाता. घड़साना। पंचायत समिति के विकास अधिकारी यशपाल असीजा ने कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर मनरेगा कार्यों की जानकारी ली। मनरेगा में कार्यरत मेटों द्वारा श्रमिकों की आॅनलाइन हाजरी नहीं लगाई जा रही थी, जबकि राज्य सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि मनरेगा श्रमिकों की आॅनलाइन हाजरी लगाई जाए। इसकी पालना नहीं करने पर मौके पर ही जालवाली, 5 एमएलडी ग्राम पंचायत में आॅनलाइन हाजरी विकास अधिकारी द्वारा स्वयं लगाई गई। मेटों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। उन्हें कहा गया कि भविष्य में आॅनलाइन हाजरी नहीं पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कनिष्क तकनीकी सहायकों के विरुद्ध अनुबंधित शर्तों के अनुरूप कार्रवाई हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी गंगानगर को भेजा गया है।