मानकसर (सीमा सन्देश)। सूरतगढ़ पंचायत समिति की नवसृजित पंचायत 2 एपी सरदारपुरा लाडाना का शिलान्यास प्रधान हजारी राम मील ने किया। इस मौके पर सरपंच विकास कड़वासरा, सरपंच राधा गोदारा, सुभाषचंद्र गोदारा, कानाराम गोदारा, जि.प. सदस्य जुले खां बेगम, पं.स. सदस्य जैसाराम नायक, चंद्रपाल कस्वां, भूराराम मेघवाल, कालूराम खीचड़, सोहनलाल नाई, प्रधानाध्यापक श्योप्रकाश शर्मा, वीडीओ लिच्छुराम जाखटिया, उपसरपंच ओमप्रकाश, पंच व समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।।
दानदाता सम्मानित: पंचायत भवन के लिए 1 बीघा भूमि दान देने वाले गांव के भामाशाह भीयांराम कड़वासरा को प्रधान हजारीराम मील ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए अन्य जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने भी भामाशाह का अभिनंदन किया।
35 लाख रुपए होंगे खर्च : वीडीओ लिच्छुराम ने बताया कि इस 1 बीघा भूमि पर पंचायत का नया भवन 35 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। नया भवन बनने पर ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
दो कमरा मय बरामदा की घोषणा: सरपंच विकास कड़वासरा ने प्रधान को अवगत करवाया कि सरदारपुरा लाडाना के विद्यालय को माध्यमिक से उ.मा. में क्रमोन्नत किया गया है। इसलिए अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता है। विद्यालय में दो कक्षा के बच्चे कमरों की कमी के कारण बरामदे में बैठने को मजबूर हैं। प्रधान ने पंचायत समिति मद से दो कमरा मय बरामदा निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्दी कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।