Monday, September 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

परिवारवादी लोगों ने महसूस किया है उनकी नाव डूब गई, बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले राउंड की वोटिंग गुरुवार को हो गई। अब सूबे में अगले चरणों के लिए भाजपा, सपा, बसपा समेत सभी दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। दूसरे राउंड का मतदान 14 फरवरी को होना है और उसके लिए 12 फरवरी को प्रचार का आखिरी दिन है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कासगंज जिले के पटियाली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे।